अशोक लेलैंड (Ashol Leyland) : यस बैंक (Yes Bank) के साथ करार

हिंदुजा समूह (Hinduja Group) की कंपनी अशोक लेलैंड (Ashol Leyland) ने ज्ञापन पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।

अशोक लेलैंड ने यस बैंक (Yes Bank) के साथ एमओयू करार किया है, जिसके तहत यस बैंक अशोक लेलैंड के व्यावसायिक वाहनों के ग्राहकों को खुदरा वित्तीय सहायता जारी रखेगा। 

शेयर बाजार में अशोक लेलैंड के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 39 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 1:25 बजे यह 0.52% की बढ़त के साथ 38.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 जून 2014)