अमेरिकी बाजार से मिले सकारात्मक रुझानों के सहारे एशियाई बाजारों में वृद्धि

बुधवार को अमेरिकी बाजार में आयी मजबूती के सहारे आज एशियाई बाजारों में वृद्धि देखने को मिल रही है।

लेकिन अमेरिका में राजनीतिक अनिश्चितता और वैश्विक आर्थिक विकास को लेकर चिंता के कारण तेजी सीमित है। आज शुरुआती कारोबार में जापान को छोड़ कर बाकी सभी प्रमुख एशियाई सूचकांक हरे निशान में हैं।
भारतीय समय के अनुसार सुबह 8.36 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 86.91 अंक या 0.42% की गिरावट के साथ 20,506.81 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 3.61 अंकों की मजबूती के साथ 27,011.81 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.18% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.33% की मजबूती दिख रही है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.23% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.13% की बढ़ोतरी है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2019)