एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, 105 अंक टूटा निक्केई

गुरुवार को एशियाई बाजारों में मिली-जुली स्थिति देखने को मिल रही है।

जानकारों के मुताबिक अमेरिकी बाजार में मामूली गिरावट और यूरोप तथा जापान में व्यापार सर्वेक्षण से पहले निवेशक सतर्क हैं।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 105.24 अंक या 0.47% की गिरावट के साथ 22,172.73 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 42.20 अंक या 0.14% की गिरावट के साथ 30,082.48 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.15% की मजबूती है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.12% की वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.91% की कमजोरी है, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.13% की मजबूती दिख रही है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2019)