Gift Nifty 1.5% टूटा, भारतीय बाजार में हो सकती है गैप डाउन शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (13 जून) को कारोबार की गैपडाउन शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 371.50 अंकों की गिरावट नजर आ रही है और ये 1.49% के नुकसान के साथ 24,626.00 के आसपास  मंडरा रहा है।   

इससे पहले गुरुवार (12 जून) को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुलने के बाद टूट गये और फिर इनमें ग‍िरावट का रुख बना रहा। बाजार में बिकवाली का दाबव गहराने की वजह से 2 बजे के आसपास ये दिन के निम्‍न स्‍तर तक टूट गये। इसके बाद सत्र समाप्‍त होने तक इन स्‍तरों के आसपास ही घूमते रहे और एक फीसदी के नुकसान के साथ बंद हो गये। बाजार को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का भी झटका लगा। एनएसई के निफ्टी में 253.20 अंकों की गिरावट आयी और ये 24,888.20 के स्तर पर 1.01% टूट कर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 823.16 अंक के नुकसान के साथ 81,691.98 के स्तर पर पहुँच गया और 1.00% की नरमी के साथ बंद हुआ। 

एशिया के प्रमुख बाजार में गिरावट नजर आ रही है। जापान के निक्केई में आज 507.16 अंकों का नुकसान है और ये 1.35% की सुस्‍ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग 174.21 अंक टूट कर 0.72% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 35.98 अंकों की गिरावट है और ये 1.23% के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 21.23 अंकों की नरमी है और ये 0.62% की सुस्‍ती के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में गुरुवार (12 जून) को भी मिश्रित रुख देखने को मिला। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 20.57 अंकों की तेजी आयी और ये 0.23% की बढ़त के साथ 8,884.92 के स्तर पर बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 10.79 अंकों के नुकसान के साथ 7,765.11 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX 30) 177.45 अंकों की नरमी के साथ 23,771.45 के स्तर पर आ गया और 0.75% टूट कर बंद हुआ। 

अमेरिका के प्रमुख बाजार में गुरुवार (12 जून) को तेजी के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 101.85 अंकों की तेजी आयी और यह 0.24% की बढ़त के साथ 42,967.62 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 0.24% या 46.61 अंकों की उछाल के साथ 19,662.49 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 23.02 अंक या 0.38% की उछाल के साथ 6,045.26 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 13 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)