भारतीय बाजार में आज सतर्क कारोबार के आसार, हरे निशान में Gift Nifty

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (30 जून) को हरे निशान में कारोबार की सतर्क शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 30.50 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.12% जोड़ कर 25,766.00 के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (27 जून) को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुलने के बाद उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में दोनों सूचकांक हरे और लाल निशान में मामूली अंतर के साथ झूलते नजर आये। बाजार में ये स्थिति लगभग 11 बजे तक बनी रही। इसके बाद बाजार में बहुत तेजी नहीं थी, लेकिन कमजोरी भी नहीं थी। विशेषज्ञों का मानना है कि भूराजनीतिक हालात में सुधार और भारत-अमेरिका व्यापार सौदे में सहमती बनने के नजदीक पहुँचने की खबरों बाजार को राहत दी है। इसके बाद दोनों सूचकांक हल्की बढ़त के साथ बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में 88.80 अंकों की तेजी आयी और ये 25,637.80 के स्तर पर 0.35% जोड़ कर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 303.03 अंक की बढ़त के साथ 84,058.90 के स्तर पर पहुँच गया और 0.36% की तेजी के साथ बंद हुआ। 

एशिया के प्रमुख बाजार में आज भी मिलेजुले रुख के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 659.03 अंकों की उछाल है और ये 1.61% की वृद्धि के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग 136.11 अंक टूट कर 0.56% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 21.00 अंकों की बढ़त है और ये 0.69% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 9.06 अंकों की वृद्धि है और ये 0.26% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (27 जून) को तेजी देखने को मिली। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 63.31 अंकों की तेजी आयी और ये 0.72% की बढ़त के साथ 8,798.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 134.24 अंकों की उछाल के साथ 7,691.55 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX 30) भी 383.92 अंकों जोड़कर 24,033.22 के स्तर पर आ गया और 1.60% की वृद्धि के साथ बंद हुआ। 

अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (27 जून) को तेजी के रुख के साथ कारोबार देखने को मिला । डॉव जोंस में जहाँ 432.43 अंकों की तेजी आयी और यह 1.00% की बढ़त के साथ 43,819.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.52% या 105.55 अंकों की उछाल देखने को मिली और यह 20,273.46 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 भी 32.05 अंक या 0.52% जोड़ कर 6,173.07 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 30 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)