शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैपिटल गुड्स (Capital Goods) क्षेत्र ने किया शुरुआती कारोबार में कमजोर

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव का रुख है।
सुबह 9:40 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 16 अंक की गिरावट के साथ 18,415 पर है। निफ्टी (Nifty) 8 अंक की कमजोरी के साथ 5590 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.12% की गिरावट है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.04% की हल्की गिरावट है, जबकि बीएसई मिडकैप में 0.02% की हल्की मजबूती है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट कैपिटल गुड्स सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.06% नीचे है। सेंसेक्स के 14 शेयरों में गिरावट है, जबकि 16 शेयरों में बढ़त है। सबसे ज्यादा गिरावट लार्सन एंड टुब्रो में है। इसका शेयर 1.38% नीचे है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2012)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख