शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैपिटल गुड्स (Capital Goods) क्षेत्र ने किया शुरुआती कारोबार में कमजोर

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
सुबह 9:50 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 15 अंक की कमजोरी के साथ 19,676 पर है। निफ्टी (Nifty) 6 अंक की गिरावट के साथ 5982 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.22% की मजबूती है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.14% और बीएसई मिडकैप में 0.16% की मजबूती है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट कैपिटल गुड्स सूचकांक (Capital Goods Index) में दिख रही है। यह सूचकांक 0.86% नीचे है। सेंसेक्स के 15 शेयरों में गिरावट है, जबकि 15 शेयरों में बढ़त है। सबसे ज्यादा कमजोरी लार्सन एंड टुब्रो में है। इसका शेयर 1.32% नीचे है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख