
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
सुबह 9:30 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 116 अंक की कमजोरी के साथ 19,066 पर है। निफ्टी (Nifty) 43 अंक की गिरावट के साथ 5642 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.11% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 1.01% और बीएसई मिडकैप में 0.40% की गिरावट है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा कमजोरी रियल्टी (Realty) सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 2.93% नीचे है। सेंसेक्स के 23 शेयरों में गिरावट है, जबकि 7 शेयरों में मजबूती है। सबसे ज्यादा कमजोरी स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में है। इसका शेयर 3.25% नीचे है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2013)
Add comment