शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 5900 से नीचे

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट बढ़ी है।

दस साल के बॉन्ड पर यील्ड 9% के ऊपर पहुँचने से बाजार पर दबाव बढ़ा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में भी कमजोरी बढ़ी है। 

सेंसेक्स (Sensex) 20,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है। निफ्टी (Nifty) 5900 के स्तर से नीचे चला गया है। 
दोपहर 2 बजे सेंसेक्स 409 अंक यानी 2.02% की तेज गिरावट के साथ 19,844 पर है। निफ्टी 131 अंक यानी 2.18% गिर कर 5881 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.08% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 1.16% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.52% की गिरावट है। आज के कारोबार में बैंकिंग और रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र को सबसे ज्यादा 4.32% का घाटा हुआ है। रियल्टी में 4.21%, कैपिटल गुड्स में 2.87%, पीएसयू में 2.45%, तेल-गैस में 2.18%, पावर में 1.70%, एफएमसीजी में 1.65%, हेल्थकेयर में 1.16% और ऑटो में 1.01% की गिरावट है। धातु में 0.84% की कमजोरी है। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.90% की मजबूती है। आईटी में 0.75% और टीईसीके में 0.21% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2013) 
 
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"