
शु्क्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही।
कंपनियों के तिमाही नतीजों से बाजार को दबाव बना।
कारोबार के अंत में डॉव जोंस स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 150 अंक यानी 0.94% की गिरावट के साथ 15,699 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 19 अंक यानी 0.47% की गिरावट के साथ 4104 पर और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 12 अंक यानी 0.65% गिर कर 1783 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का मार्च वायदा भाव 0.02 डॉलर गिर कर 95.36 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का मार्च फ्यूचर 5.00 डॉलर की गिरावट के साथ 1,257.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2014)
Add comment