

एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6100 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.94% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.46% की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.75% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.77% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.23% ऊपर है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.14% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 48 अंक की मजबूती के साथ 6111 पर है। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2014)
Add comment