शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 154 अंक लुढ़का

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। 

यूक्रेन और रूस के बीच सैन्य तनाव बढ़ने से बाजार पर दबाव बढ़ा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 154 अंक यानी 0.94% की गिरावट के साथ 16,168 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 31 अंक यानी 0.72% गिर कर 4,277 पर और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 14 अंक यानी 0.74% की गिरावट के साथ 1,846 पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अप्रैल वायदा भाव 0.08 डॉलर चढ़ कर 95.80 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अप्रैल फ्यूचर 2.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,257.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"