
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में मजबूती है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.39% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.05% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.49% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.71% नीचे है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.68% की गिरावट है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.08% की हल्की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 61 अंक की बढ़त के साथ 6578 पर है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2014)
Add comment