
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
सुबह 9:45 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 27 अंक की कमजोरी के साथ 21,806 पर है। निफ्टी (Nifty) 7 अंक की गिरावट के साथ 6510 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.30% की मजबूती है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.19% और बीएसई मिडकैप में 0.28% की बढ़त है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट आईटी (IT) सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 3.21% नीचे है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2014)
Add comment