एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6500 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.27% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.19% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.43% ऊपर है। कॉस्पी (Kospi) में 0.59% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.25% की बढ़त है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.65% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 43 अंक की मजबूती के साथ 6526 पर है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2014)
Add comment