
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6700 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.43% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.53% ऊपर है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.12% की मजबूती है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.36% की कमजोरी है। कॉस्पी (Kospi) में 0.17% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.04% की हल्की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 70 अंक की मजबूती के साथ 6766 पर है। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2014)
Add comment