
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह मजबूती का रुख है।
बाजार खुलते ही निफ्टी (Nifty) ने 6700 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया।
सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 118 अंक की मजबूती के साथ 22,458 पर है। निफ्टी 24 अंक की बढ़त के साथ 6720 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.71% की मजबूती है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.92% और बीएसई मिडकैप में 0.70% की बढ़त है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा मजबूती पावर सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 1.36% ऊपर है। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2014)
Add comment