एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 6800 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.88% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.37% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.73% ऊपर है। कॉस्पी (Kospi) में 0.26% की मजबूती है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.18% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.10% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 48 अंक की मजबूती के साथ 6801 पर है। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2014)
Add comment