
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.03% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.19% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.08% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.06% नीचे है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.05% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.12% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 28 अंक की बढ़त के साथ 6764 पर है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2014)
Add comment