
शेयर बाजार में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के शेयर भाव में गिरावट बनी हुई है।
बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1046.10 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। सुबह 11:28 बजे यह 1.41% के नुकसान के साथ 1057 रुपये पर है।
गौरतलब है कि अप्रैल 2014 में कंपनी की बिक्री 12% घटी है। इस दौरान कंपनी ने कुल 36,274 वाहन बेचे हैं। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 41,432 वाहन बेचे थे।
घरेलू बाजार में कंपनी ने अप्रैल 2013 के 39,902 वाहनों के मुकाबले इस बार 34,107 वाहन बेचे। इस तरह कंपनी के घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 15% की गिरावट आयी है।
हालाँकि, अप्रैल 2014 में कंपनी के निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस दौरान कंपनी ने 21,67 वाहनों का निर्यात किया, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 1,530 के मुकाबले 42% ज्यादा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2014)
Add comment