
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 7300 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.19% की कमजोरी है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.48% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.21% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.06% की गिरावट है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.09% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.13% ऊपर है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी शुक्रवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 109 अंक की मजबूती के साथ 7312 पर है। (शेयर मंथन, 19 मई 2014)
Add comment