
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मजबूती का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 7300 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.09% की बढ़त है। कॉस्पी (Kospi) में 0.18% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.07% की बढ़त है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.25% की मजबूती है। दूसरी ओर, स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.28% नीचे है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.29% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 35 अंक की मजबूती के साथ 7310 पर है। (शेयर मंथन, 21 मई 2014)
Add comment