
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की गिरावट है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.87% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.13% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.01% की हल्की बढ़त है। दूसरी ओर, कॉस्पी (Kospi) में 0.83% की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.06% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.03% नीचे है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 6 अंक की गिरावट के साथ 7353 पर है। (शेयर मंथन, 27 मई 2014)
Add comment