
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह गिरावट का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.14% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.69% की कमजोरी है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.03% की हल्की गिरावट है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.10% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.05% नीचे है। दूसरी ओर, जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.05% की मामूली बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 9 अंक की मजबूती के साथ 7411 पर है। (शेयर मंथन, 05 जून 2014)
Add comment