
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह बढ़त का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) ने 7500 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.79% की मजबूती है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.45% की बढ़त है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.56% की मजबूती है। कॉस्पी (Kospi) में 0.83% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.08% ऊपर है। दूसरी ओर, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.01% की हल्की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 57 अंक की बढ़त के साथ 7511 पर है।
(शेयर मंथन, 15 जुलाई 2014)
Add comment