शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 123 अंक चढ़ा

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी रही। अच्छे नतीजों की वजह से अमेरिकी बाजार को बल मिला। डॉव जोंस 17,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर चला गया।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस 123 अंक यानी 0.73% की मजबूती के साथ 17,100 पर रहा। नैस्डैक 69 अंक यानी 1.57% की बढ़त के साथ 4,432 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 20 अंक यानी 1.03% की मजबूती के साथ 1,978 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अगस्त वायदा भाव 0.31 डॉलर गिर कर 102.88 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी कमजोरी रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अगस्त फ्यूचर 5.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,311.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 

(शेयर मंथन, 19 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"