
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह बढ़त का रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में गिरावट है।
शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.55% की मजबूती है। ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.16% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.23% की मजबूती है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.11% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.08% ऊपर है। कॉस्पी (Kospi) में 0.10% की मजबूती है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 18 अंक की गिरावट के साथ 7777 पर है।
(शेयर मंथन, 24 जुलाई 2014)
Add comment