
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की गिरावट है।
ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.51% की गिरावट है। कॉस्पी (Kospi) में 0.48% की गिरावट है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.23% की बढ़त है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.17% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.54% नीचे है। दूसरी ओर, हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.43% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी गुरुवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 11 अंक की कमजोरी के साथ 8,124 पर है।
(शेयर मंथन, 05 सितंबर 2014)
Add comment