
गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की है।
ब्याज दरें घटा कर रिकॉर्ड निचले स्तरों पर कर दी गयी है। मासिक रोजगार आँकड़ों के जारी होने से पहले भी बाजार में अस्थिरता रही। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 9 अंक यानी 0.05% की कमजोरी के साथ 17,070 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 10 अंक यानी 0.22% की कमजोरी के साथ 4,562 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 3 अंक यानी 0.15% की कमजोरी के साथ 1,998 पर रहा।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अक्टूबर वायदा भाव 0.08 डॉलर गिर कर 94.37 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अक्टूबर फ्यूचर 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,264.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2014)
Add comment