
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह तेज गिरावट का रुख है।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट बढ़ी है।
सुबह 9:30 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 138 अंक यानी 0.51% की गिरावट के साथ 27,127 पर है। निफ्टी 43 अंक यानी 0.52% की गिरावट के साथ 8,110 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.26% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.05% और बीएसई मिडकैप में 0.15% की कमजोरी है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट कैपिटल गुड्स सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.86% नीचे है।
(शेयर मंथन,10 सितंबर 2014)
Add comment