
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) 8,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है।
कॉस्पी (Kospi) में 0.75% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.08% की बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.57% ऊपर है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.20% की मजबूती है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.15% की मजबूती है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.12% की बढ़त है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी मंगलवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 43 अंक की मजबूती के साथ 7,987 पर है।
(शेयर मंथन, 28 अगस्त 2014)
Add comment