
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में हल्की बढ़त है।
जापान के निक्केई (Nikkei) में 1.22% की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.29% की बढ़त है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.12% की कमजोरी है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.58% की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.17% नीचे है। कॉस्पी (Kospi) में 0.07% की कमजोरी है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी बुधवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 14 अंक हल्की मजबूती के साथ 8,026 पर है।
(शेयर मंथन, 25 सितंबर 2014)
Add comment