शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार मिले-जुले, सिंगापुर निफ्टी नीचे

अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख दिख रहा है। एक तरफ जहाँ जापान के बाजार में मजबूती है, वहीं कई अन्य प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में नये हफ्ते की शुरुआत में कमजोरी दिख रही है।

हालाँकि बीते शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में तेजी नजर आयी थी, लेकिन एशियाई बाजारों में आज उसका कोई खास सकारात्मक असर नहीं है। सुबह के कारोबार में जापान का निक्केई करीब 0.4% की बढ़त के साथ चल रहा है, लेकिन दूसरी ओर हांग कांग के हैंग सेंग में करीब 2% की कमजोरी है। हैंग सेंग आज सुबह के कारोबार में तीन महीनों के निचले स्तर पर फिसल गया। हांग कांग में राजनीतिक अस्थिरता के चलते चिंता कायम है। सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स भी हल्के दबाव में है और 0.2% नीचे चल रहा है। ताइवान वेटेड भी करीब 0.4% नुकसान पर है। जकार्ता कंपोजिट 0.6% की गिरावट दिखा रहा है। वहीं चीन के सूचकांक शंघाई कंपोजिट में 0.2% की हल्की बढ़त है। द. कोरिया का सियोल कंपोजिट मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में चल रहा है। 

वहीं सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में एसजीएक्स निफ्टी सुबह करीब 8.30 बजे 33 अंक के नुकसान पर चल रहा है। इसका संकेत यह है कि भारतीय बाजार में भी शुरुआत कुछ सुस्त रह सकती है। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"