शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 7,860 पर, सेंसेक्स (Sensex) 340 अंक टूटा

खराब अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज तेज गिरावट के साथ बंद हुए।

निफ्टी (Nifty) 7,900 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 340 अंक यानी 1.28% की गिरावट के साथ 26,297 पर रहा। निफ्टी 101 अंक यानी 1.26% गिर कर 7,860 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.55% की गिरावट रही। बीएसई के स्मॉलकैप (Smallcap) में 1.12% और बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.38% की गिरावट रही। क्षेत्रों के लिहाज से धातु और ऑटो क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।

कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ बंद हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी 7,900 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। इसके बाद बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। इस दौरान निफ्टी 7,900 के स्तर से ऊपर-नीचे होता रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट तेज हुई। निफ्टी 7,900 के स्तर से नीचे बना रहा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार तेजी से लुढ़कता चला गया। कारोबार के आखिरी मिनटों में सेंसेक्स 26,262 और निफ्टी 7,848 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ ही बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से धातु में सबसे ज्यादा 4.11% का घाटा हुआ। ऑटो में 2.78%, एफएमसीजी में 2.56%, बैंकिंग में 1.80%, रियल्टी में 1.53%, कैपिटल गुड्स में 1.45%, पावर में 1.29% की गिरावट रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.96%, तेल-गैस में 0.52% और हेल्थकेयर में 0.19% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, आईटी में 2.29% और टीईसीके में 1.17% की मजबूती रही। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"