
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में बढ़त का रुख है।
कॉस्पी (Kospi) में 0.31% की कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.07% की मजबूती है। स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) 0.51% नीचे है। हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.57% की बढ़त है। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.43% की मजबूती है। जापान के निक्केई (Nikkei) में 0.76% की गिरावट है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में सिंगापुर निफ्टी सोमवार को निफ्टी के बंद स्तर के मुकाबले 19 अंक की बढ़त के साथ 8,015 पर है।
(शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2014)
Add comment