शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में भारी उछाल, एशियाई बाजार की मजबूत शुरुआत

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिली। ग्रीस के संकट को दरकिनार करते हु्ए निवेशकों में उत्साह देखने को मिला। साथ ही फेडरल रिजर्व के ब्याज दर न बढ़ाने के चलते निवेशकों द्वारा जमकर खरीदारी की गयी। वहीं नैस्डैक वर्ष 2000 के बाद अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा महँगाई दर के उम्मीद से बेहतर आँकड़ों का भी बाजार पर सकारात्मक असर हुआ। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 180 अंक या 1.00% की मजबूती दर्ज कर 18,116 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 68 अंक या 1.34% की बढ़त के साथ 5,133 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 21 अंक या 0.99% की तेजी रही और यह 2,121 के स्तर पर पहुँचा। 
हफ्ते के आखिरी दिन आज एशियाई बाजारों ने भी तेजी के साथ शुरुआत की है। चीन के बाजार शंघाई को छोड़कर सभी बाजार हरे निशान में दिखाई दे रहे है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 0.81%, हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 0.83% साथ ही सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.20% ऊपर चल रहे है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) में 1.95% की गिरावट देखने को मिल रही है। (शेयर मंथन,19 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"