शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में तेजी से एशियाई बाजारों की मजबूत शुरुआत

ग्रीस की चिंताएँ सुलझने का भरोसा बनने के चलते अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 24 अंक या 0.13% की मजबूती दर्ज कर 18,144 पर बंद हुआ।

नैस्डैक कंपोजिट 6 अंक या 0.12% की बढ़त के साथ 5,160 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 1.35 अंक या 0.06% की तेजी रही और यह 2,124 के स्तर पर पहुँचा। 
आज एशियाई बाजारों में भी अमेरिकी बाजार की तेजी का असर है जिसके चलते इसने आज हफ्ते के तीसरे दिन तेजी के साथ शुरुआत की है। ज्यादातर बाजार हरे निशान में दिखाई दे रहे हैं। जापान का निक्केई 126.7 अंक यानी 0.6% की मजबूती के साथ 20,936 के ऊपरी स्तर तक पहुँच कर 18 साल की ऊँचाई पर आ गया। सुबह भारतीय समयानुसार 8:25 पर जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 0.54%, हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 0.17% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.30% ऊपर चल रहे हैं। चीन के शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) में भी 1.92% की बढ़त देखने को मिल रही है। (शेयर मंथन, 24 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"