शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रीस (Greece) में संकट बढ़ने से आज सुबह एशियाई बाजार टूटे

ग्रीस और उसके ऋणदाताओं के बीच बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकलने से आज सुबह एशिआई बाजारों (Asian Markets) ने काफी कमजोर शुरुआत की है। वहीं इससे पहले शुक्रवार को यह बातचीत पूरी होने का का इंतजार रहे अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुझान देखने को मिला था।

जहाँ डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ, वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) और एसएंडपी 500 (S&P 500) में कमजोरी दिखी। डॉव जोंस 56 अंक या 0.31% की बढ़त के साथ 17,947 पर बंद हुआ। मगर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 32 अंक या 0.62% की गिरावट के साथ 5,081 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 1 अंक या 0.04% की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,101 के स्तर पर आ गया।
आज सुबह एशियाई बाजारों ने नये हफ्ते की शुरुआत तीखी गिरावट के साथ की है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.15 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 1.75% गिरावट के साथ चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में भी लगभग इतनी ही गिरावट आयी है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) लगभग 1% नीचे है। दक्षिण कोरिया का सिओल कंपोजिट (Seoul Composite) लगभग 1.5% कमजोर हुआ है, जबकि ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 1.8% टूटा है। हालाँकि शुक्रवार को बड़ी भारी गिरावट झेलने वाले चीन के शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) ने आज खुद को सँभाला है और 0.6% की बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 29 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"