शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार को अमेरिकी बाजार घाटे पर बंद, आज शंघाई में भारी बिकवाली

bear 01अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा ग्रीस की वित्तीय स्थिति पर एक निराशाजनक रिपोर्ट जारी करने के बाद अमेरिकी बाजार में कल गुरुवार को निवेशकों ने बिकवाली की। इसके चलते अमेरिकी शेयर बाजार में हल्की कमजोरी रही और डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 28 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 17,730 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 4 अंक या 0.08% की गिरावट के साथ 5,009 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 1 अंक या 0.03% की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,077 के स्तर पर आ गया। ग्रीस की जनता 5 जुलाई यानी रविवार को जनमत संग्रह में मतदान करके यह तय करेगी कि राहत पैकेज के बारे में अंतरराष्ट्रीय कर्जदाताओं की शर्तों को माना जाये या नहीं।
अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी के चलते आज एशियाई बाजारों में भी सुस्ती देखने को मिल रही है और खास कर चीन के शेयर बाजार में बुरी तरह बिकवाली हावी है। ज्यादातर एशियाई सूचकांक लाल निशान में दिख रहे हैं, पर चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) सबसे ज्यादा गिरावट सह कर 6.15% नीचे चल रहा है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 0.36% नीचे है। हालाँकि हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) 0.19% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.33% की हल्की बढ़त दिखाई दे रही है। (शेयर मंथन, 3 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"