
हाउसिंग सेक्टर में आये उछाल के कारण सोमवार को तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। तो वहीं आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख बना हुआ है। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 68 अंक बढ़ कर 17,545 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी बढ़त के साथ बंद हुआ। यह 11 अंक या 0.52% की बढ़त के साथ 2,102 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 44 अंक यानी 0.86% बढ़ कर 5,092 पर आ गया। आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला जुला रुख देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.15 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 25 अंक या 0.12% गिर कर 20,593 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.47% की बढ़त पर है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.29% ऊपर चल रहा है। तो वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 26 अंक या 0.66% की गिरावट पर है़। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2015)
Add comment