शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार को अमेरिकी बाजार लाल निशान में, आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख

चीन की अर्थव्यवस्था में चल रहे संकट के चलते अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिर कर लाल निशान में बंद हुआ

तो वहीं आज सुबह से ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में भी गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है।
कल न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 34 अंक यानी 0.19% गिर कर 17,511 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी गिरावट देखी गयी। यह 6 अंक या 0.26% गिर कर 2,097 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 32 अंक यानी 0.64% गिर कर 5,059 पर आ गया। आज सुबह एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.20 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 106 अंक या 0.52% की गिरावट के साथ 20,448 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.36% की गिरावट पर है। तो वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 45 अंक या 1.21% की गिरावट पर है़। सिर्फ सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.18% ऊपर चल रहा है।  (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"