शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार लगातार तीसरे दिन गिर कर हुआ बंद,आज एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में जारी आर्थिक संकट के कारण वैश्वकि आर्थिक वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़ गयी है।

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट बनी हुई है। जिसके कारण लगातार तीसरे तीन गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिर कर बंद हुआ और आज सुबह सभी प्रमुख एशियाई बाजार भी लाल निशान में चल रहे हैं।
कल न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 358 अंक यानी 2.06% गिर कर 16,690 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी गिरावट देखी गयी। यह 44 अंक या 2.11% गिर कर 2,036 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 142 अंक यानी 2.82% गिर कर 4,888 पर आ गया। आज सुबह एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.25 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 421 अंक या 2.10% की गिरावट के साथ 19,613 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 2.10% की गिरावट पर है। तो वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 50 अंक या 1.36% की गिरावट पर है़। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में भी 1.96% गिरावट है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"