
हफ्ते के पहले दिन के कारोबार में एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। चीन की सार्वजनिक कंपनियों की खराब होती आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए चीन सरकार ने रविवार को एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के आने के बाद, चीन के निवेशकों की चिंता थोड़ी कम हुई है। आज एशियाई बाजारों में चीन और हांग कांग के शेयर बाजार में हल्की बढ़त देखी जा रही है।
भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.20 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 6 अंक या 0.19% ऊपर चल रहा है। जापान का निक्केई (Nikkei) लगभग 93 अंक या 0.51% नीचे चल रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 164 अंक या 0.76% बढ़त पर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 6 अंक या 0.23% की गिरावट दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2015)
Add comment