
बुधवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिली।
कच्चे तेल की कीमतें 6% बढ़ने से उर्जा क्षेत्र के शेयरों में बढ़त का रुख रहा। उर्जा क्षेत्र की शेयरों में उछाल आने से, बुधवार के कारोबार में अमेरिकी शेयर बाजार में हल्की बढ़त बनी रही। तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।
वहीं आज ज्यादातर एशियाई बाजारों मे बढ़त का रुख देखने को मिल रहा है।
प्रमुख अमेरिकी सूचकांक डॉव जोंस 140 अंक या 0.84% बढ़ कर 16,740 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 17 अंक या 0.87% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 29 अंक या 0.59% ऊपर चढ़ कर 4,889 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में आज बढ़त का रुख ही देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे सिर्फ चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 10 अंक या 0.33% गिर कर लाल निशान में चल रहा है। इसके अतिरिक्त सभी एशियाई बाजारों में हरियाली देखी जा रही है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) लगभग 152 अंक या 0.84% ऊपर चल रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 124 अंक या 0.56% बढ़त पर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 26 अंक या 0.87% की बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2015)
Add comment