
हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार के एकदिनी कारोबार में तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक करीब 1.5% गिरावट के साथ बंद हुए।
फेडरल रिजर्व द्वारा वैश्विक वृद्धि अभी कमजोर रहने के संकेत देने के बाद, शुक्रवार दोपहर बाद से अमेरिकी बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला जो बाजार बंद होने तक जारी रहा।
शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 290 अंक यानी 1.74% की गिरावट के साथ 16,385 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 32 अंक या 1.62% गिर कर 1,958 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 66 अंक यानी 1.36% गिर कर 4,827 पर आ गया।
निवेशकों की नजर अब फेडरल रिजर्व की अगली बैठक पर लगी हुई है। फेडरल रिजर्व की अगली बैठक 27-28 अक्टूबर को हो सकती है। निवेशकों में चिंता बनी हुई है कि क्या फेडरल रिजर्व 2006 के बाद, पहली बार ब्याज दरें बढ़ायेगी। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2015)
Add comment