
बुधवार के एकदिनी कारोबार में अमेरिकी शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।
अमेरिकी और चीनी फैक्टिरियों में उत्पादन के कमजोर आँकड़े आने के कारण निवेशकों में चिंता का महौल बना रहा। अमेरिकी औद्योगिक-निर्माण वृद्धि दर, सितंबर में पिछले दो साल के सबसे निचले स्तर पर टिकी हुई है।
सोमवार को तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।
न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 51 अंक यानी 0.31% की गिरावट के साथ 16,280 अंक पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4 अंक या 0.20% गिर कर 1,939 पर बंद हुआ। तो वहीं नैस्डैक का सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 4 अंक यानी 0.08% गिर कर 4,753 पर आ गया।
आज सुबह एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला का रुख देखने मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.30 बजे जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 422 अंक या 2.34% की गिरावट के साथ 17,647 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.62% की गिरावट है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 0.79% गिरावट पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 24 अंक या 0.77% की बढ़त पर है़। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2015)
Add comment