
एनर्जी क्षेत्र की कंपनियों के शेयर में आये उछाल के कारण सोमवार को अमेरिकी बाजार हल्की बढ़त देखने को मिली। निवेशकों में अमेरिकी कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों के लेकर चिंता बनी हुई है।
सोमवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार में बढ़त देखने को मिली।
तीनों प्रमुख अमेरिकी सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है।
प्रमुख अमेरिकी सूचकांक डॉव जोंस 47 अंक या 0.28% बढ़ कर 17,131 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 3 अंक या 0.13% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं नैस्डैक कंपोजिट 8 अंक या 0.17% ऊपर चढ़ कर 4,838 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.38 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 31 अंक या 0.93% नीचे चल रहा है। जापान का निक्केई (Nikkei) लगभग 172 अंक या 0.93% नीचे चल रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 134 अंक या 0.59% गिरावट पर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 26 अंक या 0.86% की गिरावट दिखा रहा है। (शेयर मंथन,13 अक्टूबर 2015)
Add comment