
अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को सपाट से सकारात्मक रुझान के बावजूद आज सुबह ज्यादातर एशियाई बाजारों में अच्छी खरीदारी देखी जा रही है।
जापान का प्रमुख सूचकांक निक्केई 225 (Nikkei 225)) जहाँ 400 अंकों से ज़्यादा की तेजी पर है, वहीं हांगकांग के बेंचमार्क हैंगसैंग (Hang Seng) में करीब 0.25% की बढ़त के साथ कारोबार ङो रहा है। चीन के शंघाई कंपोजिट में करीब 1.60% की मजबूती देखी जा रही है।
वहीं सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में करीब 0.15% की बढ़त है। हालाँकि ताइवान और कोरिया के बाजारों में गिरावट है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (Singapore Nifty) में करीब 1.80% तक की गिरावट देखने को मिल रही है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2015)
Add comment