शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजार मिले-जुले

आज शुक्रवार की सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख नजर आ रहा है। जहाँ जापान, इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया के बाजारों में हल्की कमजोरी है, वहीं चीन, हांग कांग, सिंगापुर और ताइवान जैसे बाजार मजबूत चल रहे हैं।

भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shangai Composite) 2.2% की जोरदार बढ़त दिखा रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में भी करीब 1.5% की उछाल है। ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) भी करीब 1.5% ऊपर चल रहा है। मगर दूसरी ओर जापान का सूचकांक निक्केई 225 (Nikkei 225) करीब 0.50% की गिरावट पर है। जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) भी 0.45% नीचे है और कोरियाई सूचकांक कॉस्पी (KOSPI) में भी हल्की कमजोरी है। (शेयर मंथन 29 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"