
आज गुरुवार 04 फरवरी को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुझान दिख रहा है।
चीन के सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shangai Composite) में मजबूती है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे यह करीब 1.5% की तेजी पर चल रहा है। हांग कांग के सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) में करीब 1.54% की बढ़त है। सिंगापुर का सूचकांक स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Time) 0.73% ऊपर चल रहा है। कोरियाई सूचकांक कॉस्पी (KOSPI) भी करीब 0.99% की मजबूती दिखा रहा है। हालाँकि जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) आज बाजार खुलते ही फिर फिसल गया और करीब 0.71% तक नीचे आ गया। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2016)
Add comment